फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health Problum

बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Health Problum
स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन करती जिनगाल की महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर महिलाओं का आक्रोश थमने का नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को जिनगाल गांव की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शीघ्र चिकित्सा सुविधा में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिनगाल की महिलाओं ने पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार और महेश प्रसाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। महिलाओं ने कहा कि जिला अस्पताल सहित जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों के 70 फीसदी से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के कोई इंतजाम नहीं हैं। महिलाएं रास्ते में बच्चों को जन्म दे रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में मंजू पांडेय, गंगा पांडेय, रेवती देवी, जानकी देवी, हेमा पांडेय, भावना पांडेय, विमला पांडेय, आनंदी देवी, निर्मला देवी, मंजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की जांच
नाचनी (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महिला बाल विकास विभाग मुनस्यारी की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र नाचनी गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में उप केंद्र में पंजीकृत 12 गर्भवती महिलाओं में से 11 की जांच की गई। डॉ. कनक पाठक ने महिलाओं के खून, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की। दो गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क की श्रेणी में रखा गया है। एक महिला में कम वजन और दूसरी में ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई। उन्होंने गर्भावस्था और उसके बाद बरती जाने वाली सावधानियां, आयरन कैल्शियम और टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। सीडीपीओ कलावती राणा ने गर्भवती महिलाओं के साथ सुनहरे एक हजार दिन की कहानी को साझा किया।

चिकित्साधिकारी दिनेश धर्मशक्तू कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 24 घंटे सेवा को उपलब्ध रहेंगी। सपना चंद ने हिमोग्लोबिन की जांच कर बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं में दस ग्राम से अधिक खून है। महिलाओं को घर में देखभाल की सख्त जरूरत है। इस मौके पर महिलाओं को व्यक्तिगत सफाई, आराम, आयरन, कैल्शियम के सेवन की जानकारी दी गई। संचालन ब्लॉक समन्वयक गंभीर मेहता ने किया। शिविर में फार्मासिस्ट अमरनाथ, एएनएम चंद्रा लस्पाल, पूजा द्विवेदी, गोमती चुफाल, मीना टोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed