फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health

आईटीबीपी जवान समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना ने फिर से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले हफ्ते चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एक ही परिवार के तीन लोग और एक आईटीबीपी जवान कोरोना संक्रमित मिला है। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब आठ पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हल्की तबियत खराब होने पर तीनों की रैपिड एंटीजन जांच की गई जिसमें तीनों कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को होम आइसोलेशन में रखा है।
विज्ञापन

जरूरी दवा भी उपलब्ध करा दी है। स्थानीय एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमित के स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं। हालांकि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के लिए गए सैंपल निगेटिव आए हैं। अब अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए लिए जाएंगे। इधर पिथौरागढ़ मुख्यालय में एक आईटीबीपी जवान कोरोना संक्रमित मिला है। उसे आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने कहा कि सभी संक्रमितों की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed