{"_id":"6832072cc482c9ddaf0ffa2d","slug":"health-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128198-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएचसी डीडीहाट में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएचसी डीडीहाट में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं
Sat, 24 May 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट में संचालित सीएचसी खुद बीमार है। यहां एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों के पांच पद रिक्त हैं। क्षेत्र की 40 हजार से अधिक की आबादी को बेहतर इलाज के लिए 50 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचना मजबूरी बन गया है।
डीडीहाट विकासखंड की आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए सीएचसी खोला है। अस्पताल में विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों के नौ पद स्वीकृत हैं। सिर्फ चार चिकित्सकों की तैनाती यहां की गई है। यहां एक भी विशेषज्ञ तैनात नहीं है। महिला, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
अस्पताल में हर रोज 50-60 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को हो रही है। उन्हें जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।