फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Havildar Bhagwan Singh dies after receiving the army medal

सेना मैडल से सम्मानित हवलदार भगवान सिंह का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Havildar Bhagwan Singh dies after receiving the army medal
थल (पिथौरागढ़)। सेना मेडल प्राप्त पूर्व सैनिक हवलदार भगवान सिंह देउपा का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मंगलवार को रामगंगा और बहुला नदी के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

भगवान सिंह देउपा 25 मार्च 1954 को 14 कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए। 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने पाकिस्तान के कई सैनिकों को बंदी बनाया था। उनके इसी अदम्य साहस को देखते हुए 1965 में उन्हें सेना मेडल से नवाजा गया। भगवान सिंह 1971 में राजपुताना राइफल्स से हवलदार रैंक से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में रुचि के चलते क्षेत्रवासियों ने उन्हें 1985, 1995 में दो बार मस्मोली ग्राम पंचायत का प्रधान चुना।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में उनकी तबियत अचानक खराब हुई। मंगलवार को उनका निधन हो गया। रामगंगा और बहुला नदी के संगम पर उनका दाह संस्कार किया गया। उनके पुत्र चंदन सिंह, हयात सिंह, दुर्गा सिंह, पौत्र मनोज, पंकज और राहुल ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनके निधन से भकुंडा गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन पर डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed