{"_id":"64e0fc2fe6bf5068c50830a5","slug":"hariyali-teej-celebrated-with-pomp-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3403-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज
Sat, 19 Aug 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में हरियाली तीज पर नृत्य करती महिला। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी में हिमवीर वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाली तीज कार्यक्रम पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हावा की मुख्य संरक्षक सोनिया सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज भारतीय परंपराओं में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने का पर्व है। हरियाली तीज पर महिलाएं अपने ससुराल से मायके जाकर झूला झूलती हैं। तीज का धार्मिक महत्व भी है। महिलाओं ने गीत, नृत्य, मेहंदी, चूड़ी पहनो प्रतियोगिता, अल्पना सजाओ आदि प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया। विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। संवाद
विज्ञापन