फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Harish won the shot put, Rahul won the discus throw

Pithoragarh News: गोला फेंक में हरीश, चक्का फेंक में राहुल रहे अव्वल

Mon, 29 Dec 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Harish won the shot put, Rahul won the discus throw
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट जीआईसी गणाई गंगोली के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। नायल न्याय पंचायत के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। गोला फेंक में हरीश पथनी प्रथम, योगेश पथनी द्वितीय रहे।
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में सावन बिष्ट पहले, सुभाष अंडोला दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में सौरव मेहरा ने पहला, रोहित डोभाल ने दूसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में राहुल पथनी को पहला, गौरव जोशी को दूसरा स्थान मिला। चक्का फेंक में राहुल डोबाल और लंबी कूद में हिमांशु बोरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल और विशिष्ट अतिथि गणाई क्षेत्रपंचायत सदस्य बलबीर सिंह बोरा रहे। इस दौरान कूना ग्राम प्रधान मनोज कुमार, गुना किटान ग्राम प्रधान प्रकाश पांडे, राजेश बोरा, चंदन वाणी, भगवत शरण वर्मा, अशोक बोरा, जसवीर सिंह डोबाल, पंकज बोरा, संदीप सिंह मेहता, नंद किशोर आंडोला, मनोज पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed