{"_id":"68fbbd3205961159910c03cc","slug":"handicraft-products-will-be-the-center-of-attraction-in-the-marathon-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134029-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मैराथन में हस्तशिल्प के उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मैराथन में हस्तशिल्प के उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र
Fri, 24 Oct 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित होने वाली हाई एल्टीट्यूट अल्ट्रा मैराथन में स्थानीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी दिखेगी। स्थानीय व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और हस्तशिल्प के उत्पाद मुख्य आकर्षण होंगे। डीएम आशीष भटगांई ने यह बात कही है। उन्होंने मैराथ के रूट गुंजी और ज्योलिंगकांग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कहा पर्यावरणीय दृष्टि को ध्यान में रखते हुए मैराथन का आयोजन होगा।
शुक्रवार को डीएम ने गुंजी से लेकर ज्योलिंगकांग क्षेत्र तक मैराथन रूट में व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने डीएम को प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की तैयारियों की पूरी जानकारी दी। बताया कि देशभर से आने वाले धावकों के स्वागत, आवास, चिकित्सा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रैक रूट की मार्किंग, रेस्क्यू टीमों की तैनाती, एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय होम स्टे, स्वयंसेवी संगठन और ग्राम समितियां भी आयोजन में सक्रिय सहयोग कर रही हैं। स्थानीय ग्राम समितियां और स्वयंसेवी संगठन जिले की पारंपरिक आतिथ्य संस्कृति के साथ धावकों का स्वागत करेंगे। स्थानीय उत्पादों से सजे फूड स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का आकर्षण होंगे। इस दौरान डीएम ने क्षेत्र की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने पर जोर दिया।
इनसेट
ज्योलिंगकांग से शुरू होगी 60 किमी की मैराथन
धारचूला के एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ज्योलिंगकांग से 60 किमी लंबी अल्ट्रा मैराथन का शुभारंभ होगा। इसके लिए सभी विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले धावकों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं।