{"_id":"66a29c2ca2cf79e34e0d71c4","slug":"had-18-km-road-been-built-the-distance-from-didihat-to-munsiyari-would-have-been-reduced-pithoragarh-news-c-230-shld1024-115936-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 18 किमी सड़क बनती तो कम हो जाती डीडीहाट से मुनस्यारी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 18 किमी सड़क बनती तो कम हो जाती डीडीहाट से मुनस्यारी की दूरी
Fri, 26 Jul 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट से मुनस्यारी को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं हो पाई है। डीडीहाट-आदिचौरा, गांधीनगर होते हुए मात्र 18 किमी सड़क बनने के बाद डीडीहाट से मुनस्यारी जुड़ जाएगा। इस सड़क के बनने से कई गांव लाभान्वित होंगे। इसके बाद भी सड़क के निर्माण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
मुनस्यारी पर्यटन की दृष्टि से पूरे भारत में प्रसिद्ध है। बरसात होते ही मुनस्यारी को जोड़ने वाली थल- मुनस्यारी और जौलजीबी मुनस्यारी सड़क कई स्थानों में बंद हो जाती है। इस कारण मुनस्यारी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुनस्यारी को डीडीहाट मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए डीडीहाट, आदीचौरा,गांधीनगर मुनस्यारी सड़क का मात्र 18 किमी निर्माण बचा है। घनधूरा वन रेंज में आने के कारण अब तक 18 किमी सड़क की मंजूरी पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार से नहीं मिली है।
अगर पर्यावरण मंत्रालय से इस 18 किमी को काटने की अनुमति मिल जाती है तो मुनस्यारी से डीडीहाट की दूरी मात्र 65 किमी हो जाएगी। इस सड़क बरसात में पूरी तरह से खुली रहने का दावा पीएमजीएसवाई के अधिकारी करते हैं। वर्तमान में यह सड़क डीडीहाट आदिचौरा से होकर सीणीचामा तक और मुनस्यारी से गांधीनगर तक कट चुकी है। सड़क के बनने से जिला मुख्यालय से मुनस्यारी की दूरी 100 किमी से कम हो जाएगी।
विज्ञापन
कोट
सड़क को वनभूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति दिलाने के लिए शीघ्र सीएम और पर्यावरण मंत्रालय को पत्राचार किया जाएगा। यह सड़क पर्यटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट।