संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी पर्यटक आवास गृह स्थित क्वारंटीन केंद्र में क्वारंटीन की अवधि पूरी करने वाले लोगों को सैनिटाइजर, मॉस्क, सोशल डिस्टेंस का पालन करने और धरती के नाम एक पौधा लगाने की शपथ दिला रहे हैं। गुरुरानी के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
दिनेश गुरुरानी का कहना है कि हमें मिलकर कोरोना माहामारी को हरना होगा। उनका उद्देश्य पर्यटक आवास गृह स्थित स्थल को पर्यावरण हब के रूप में विकसित करना है। इस मौके पर डॉ. कैलाश टोलिया,डॉ. नर सिंह तिवारी,डॉ. भरत उप्रेती,अभिषेक दलमोड़ा,कवींद्र सिंह, त्रिलोचन पाटनी, सौरव चंद, वेद प्रकाश हर सिंह, गणेश धामी,नरेंद्र सिंह, नारायण पंत, नरेंद्र थापा, त्रिलोक सिंह, वीरेद्र सिंह, जगदीश राम,कमला, पवन सिंह,शालू चंद, सूरज कुमार, ज्योति कुमारी,रंजीता ठकुर,नम्रता ठाकुर मौजूद रहे।