{"_id":"6df078b36e5bf927256e158d64cfb494","slug":"gunji-market-seven-months-remain-in-silence-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी मंडी में अब सात महीने तक रहेगा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी मंडी में अब सात महीने तक रहेगा सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव और भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय स्थल व्यापार की भारतीय मंडी गुंजी में अब अगले सात महीने तक सन्नाटा रहेगा। वहां पर सिर्फ आईटीबीपी और एसएसबी की अग्रिम चौकियों के जवान ही गश्त करते दिखाई देंगे। गुंजी गांव समेत आसपास के गांवों से लोग माइग्रेशन पर घाटियों में उतर आए हैं। गुंजी में व्यापार और यात्रा को देखते हुए जून में खोला गया पुलिस का अस्थायी थाना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्थायी थाने में सिविल पुलिस, एलआईयू और वायरलेस शाखा के कुल 15 कर्मचारी तैनात रहते हैं। यह सभी कर्मचारी सामान समेटकर धारचूला को लौटने लगे हैं। कस्टम विभाग के भी पांच कर्मचारी गुंजी में तैनात होते हैं। वह भी सामान समेटकर वापस आने लगे हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक की अस्थायी शाखा भी अगले सात महीने के लिए बंद कर दी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के आवासगृह के कर्मचारी सितंबर अंतिम सप्ताह में अंतिम यात्री दल के आने के साथ ही वापस लौट आए थे। इस रूट में ट्रैकरों और पर्यटकों की आवाजाही भी अब बंद हो जाती है। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि अब गुंजी थाने में अगले साल जून से ही कर्मचारी तैनात होंगे। इस बार पुलिसकर्मियों ने व्यापार और कैलास मानसरोवर यात्रा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में सहयोग दिया था।
विज्ञापन