फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Guerrillas prptest against three-point demands in pithoragarh

Pithoragarh Protest: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्लों ने किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 22 Jul 2024 04:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jul 2024 04:13 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्लों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तरह सरकारी नौकरी और पेंशन देने की मांग की।

विज्ञापन
Guerrillas prptest against three-point demands in pithoragarh
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्लों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्लों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तरह सरकारी नौकरी और पेंशन देने की मांग की।

सोमवार को गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र राम के नेतृत्व में प्रशिक्षित गुरिल्ला देव सिंह मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पूर्वोत्तर राज्यों की तरह गुरिल्लों को सरकारी नौकरी और 58 वर्ष पूरे कर चुके प्रशिक्षितों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिजनों को नौकरी देने की मांग की गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: सातताल के गधेरे में पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, ड्यूटी के लिए निकला था मृतक; जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश के तहत उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है ताे एक बार फिर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर महामंत्री भुवन सिंह बोरा, जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन खड़ायत, हरी राम, नरेंद्र सिंह, हेम चंद्र अवस्थी, प्रेम राम, नाथू राम,देवकी देवी, मंजू देवी सहित कई गुरिल्ले मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed