{"_id":"669e291ef2c3d4b2820d316e","slug":"body-of-security-guard-found-lying-in-a-ditch-under-suspicious-circumstances-in-sattal-lake-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सातताल के गधेरे में पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, ड्यूटी के लिए निकला था मृतक; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सातताल के गधेरे में पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, ड्यूटी के लिए निकला था मृतक; जांच शुरू
Mon, 22 Jul 2024 03:10 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:10 PM IST
सार
Nainital News: भीमताल के पास सातताल के गधेरे में सोमवार की सुबह 11 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी।
विज्ञापन
सातताल के गधेरे में पड़ा मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल के पास सातताल के गधेरे में सोमवार की सुबह 11 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा।
विज्ञापन
तिरछाखेत के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि महेश नाथ गोस्वामी (45) पुत्र तुला नाथ गोस्वामी रविवार की शाम 9 बजे घर से सातताल वाईएमसीए ड्यूटी के लिए निकले थे। महेश वाईएमसीए में सिक्योरिटी गार्ड थे। सोमवार की सुबह उनका शव सातताल स्थित गधेरे में पड़ा मिला। प्रधान ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है की ड्यूटी को आते समय महेश गधेरे के पास गिर गए होंगे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शव के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।