{"_id":"579512214f1c1b2932c4ba06","slug":"government-school-jhulaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जा आदर्श का, सुविधाएं शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जा आदर्श का, सुविधाएं शून्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। शासन ने राजकीय इंटर कॉलेज मानले को आदर्श विद्यालय का दर्जा तो दे दिया है, लेकिन अब तक विद्यालय में किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई है। इससे आक्रोशित अभिभावकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और मानकों के हिसाब से आदर्श विद्यालय में सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन
जीआईसी मानले में इंटर की कक्षाएं 1975 से संचालित हो रही हैं, लेकिन अब तक विद्यालय में कई विषयों के रिक्त पद नहीं भरे गए हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद खाली है। इंटर कक्षाओं को पढ़ाने के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र के प्रवक्ता नहीं हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि जब विद्यालय में शिक्षक ही नहीं हैं तो इसे आदर्श विद्यालय का दर्जा देने से क्या फायदा। कहा गया कि विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की जाए। अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाए। सिर्फ आदर्श विद्यालय नाम देने से कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना धामी के नेतृत्व में एकत्र ग्रामीणों ने कहा कि आदर्श विद्यालय नाम से कुछ होने वाला नहीं है। प्रदर्शन में प्रधान प्रकाश धामी, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पाठक, गोपाल सिंह धामी, दीवान सिंह, दानी राम आदि थे।