फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government had to bow to opposition of organization: Mankotti

सरकार को संगठन के विरोध के आगे झुकना पड़ा:मनकोटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Government had to bow to opposition of organization: Mankotti
कैमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में दवाओं की ऑनलाइन बिक्री का पुरजोर विरोध किया गया। कहा गया कि भारत सरकार को संगठन के विरोध के बाद झुकना पड़ा है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र पंत की अध्यक्षता और प्रांतीय अध्यक्ष बीएस मनकोटी, प्रांतीय महामंत्री अमित गर्ग, प्रांतीय कोषाध्यक्ष समीर चतुर्वेदी, नीरज कांडपाल, प्रांतीय संगठन मंत्री जनक जोशी की मौजूदगी में हुई आम सभा में सर्व प्रथम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी ने कहा कि संगठन के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का विरोध करने पर सरकार ने नारकोटिक्स और शेड्यूल एक्स की दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई है। प्रदेश संगठन मंत्री जनक जोशी ने कहा कि कोई भी दवा विक्रेता नारकोटिक्स, शेड्यूल एक्स की दवाओं की बिक्री बगैर पर्चे के नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह बाफिला ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में नाममात्र की दवाएं बेची जा रही हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र पंत ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। कहा कि जिला संगठन केमिस्ट और ड्रगिस्टों के हित में लगातार काम करेगा। आम सभा का संचालन जिला संगठन मंत्री दीपक चंद राजा ने किया। आम सभा में जिला संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed