{"_id":"60c64abc8ebc3e753537f4d9","slug":"government-allopathic-hospital-devalthal-is-running-on-the-basis-of-pharmacist-pithoragarh-news-hld4276190112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है राजकीय एलोपैथिक अस्पताल देवलथल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है राजकीय एलोपैथिक अस्पताल देवलथल
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय एलोपैथिक अस्पताल देवलथल में चिकित्सक का पद खाली चल रहा है। मरीजों की जांच से लेकर दवा वितरण का कार्य तक महिला फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। चिकित्सक का पद खाली होने से मरीजों को 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है।
देवलथल तहसील मुख्यालय में स्थित राजकीय एलोपैथिक अस्पताल पर क्षेत्र की लगभग 15 हजार की आबादी निर्भर है। इसके बावजूद अस्पताल में तैनात एकमात्र चिकित्सक का अन्यत्र तबादला कर दिया गया है। इस समय अस्पताल में एलोपैथिक फार्मेसिस्ट के अतिरिक्त एक आयुष फार्मेसिस्ट, दो एएनएम और एक सफाई कर्मी तैनात हैं। कोरोना काल में चिकित्सक न होने से अधिकांश मरीजों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाराबीसी उत्थान समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने एकमात्र चिकित्सक का अन्यत्र स्थानांतरण कर क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया है।
मामूली सी परेशानी होने पर भी मरीजों को पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। बाराबीसी उत्थान समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह सामंत, सुरेंद्र सिंह बसेड़ा, कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय, दिनेश पांडेय और समिति के महासचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है। उन्होंने चिकित्सक की तैनाती नहीं करने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।