फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Go Corona Go From Gorang Vally

गोरंग घाटी के 22गांव के लोग कोरोना की रोकथाम में एकजुट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Go Corona Go From Gorang Vally
पिथौरागढ़। गोरंग घाटी क्षेत्र के लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। गांव के लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाजार आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा अपने हाथों में है।
विज्ञापन

गोरंग घाटी के 22 गांवों के लोग कोरोना को हराने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्रामीण घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। वह पूरी तरह नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाहरी लोगों से दूरी बना रहे हैं। क्षेत्र के टैक्सी संचालक भी वाहन नहीं चला रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनका वाहन कोरोना वाहक न बन जाए। इस कारण वह बाजार तक नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र से सिर्फ सुबह सब्जी और दूध के वाहन ही बाजार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुरमुनी, ढूंगा, छाना, गुरुड़ा, नैकिना, सिंटोली, सिंचौरा, नैनभनार, दिगतोली, दिगतड़, बांस, जजुराली, खतीगांव, तल्लीसार, पाभै, डुंगरा, जगतड़, ह्यूपानी, धारी, छेड़ा, आगर, कुमय्याचौड़, रोड़ीपाली, झूड़ी मलान गांवों के लोग नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं।
कोरोना को हराने में 22 गांवों के लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। अधिकतम समय घरों में ही बिता रहे हैं। नियमों का पालन करके ही कोरोना की लड़ाई जीती जा सकती है।

-ललित धानिक, भुरमुनी।
क्षेत्र के टैक्सी संचालक भी नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं। स्वच्छता के साथ ही लोग घरों में भी मास्क पहन रहे हैं। खुद जागरूक रहना ही कोरोना की सबसे बड़ी रोकथाम है।
- भरत सिंह बिष्ट, रोड़ी पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed