फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Give report within two days on construction of boxing ring and lawn tennis court

Pithoragarh News: बाक्सिंग रिंग और लॉन टेनिस कोर्ट निर्माण की दो दिन में दें रिपोर्ट

Thu, 25 Apr 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Give report within two days on construction of boxing ring and lawn tennis court
पिथौरागढ़ में डीएम रीना जोशी  लिंठ्यूड़ा ​स्थित मैदान का निरीक्षण करते हुए। स्रोत: सूचना विभाग 
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने लिंठ्यूड़ा में बहुउद्देशीय निर्माणाधीन मैदान में प्रस्तावित बॉक्सिंग रिंग निर्माण के लिए भू-खंड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मैदान के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने बॉक्सिंग रिंग और और लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और ईई आरडब्ल्यूडी को दो दिन के भीतर सर्वे करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खेल के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए जमीन की आवश्यकता के अनुसार रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। क्रिकेट, लाॅन टेनिस, बॉक्सिंग रिंग के अलाव बच्चों और खिलाड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने वाहन पार्किंग बनाने के लिए डिजाइन तैयार करने और ईओ राजदेव जायसी को निकट प्राकृतिक जल स्रोत को ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, ईई आरडब्ल्यूडी विनोद कुमार जोशी, एई नीरज ओली, तहसीलदार विजय गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed