फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Girls took to the streets demanding reconstruction of the school building

Pithoragarh News: विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं छात्राएं

Thu, 25 Jul 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girls took to the streets demanding reconstruction of the school building
गंगोलीहाट जीजीआईसी के भवन को ठीक करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करती छात्राएं और अ​भिभावक।
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जीजीआईसी गंगोलीहाट के भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अभिभावक और छात्राएं सड़कों पर उतर गईं। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम और शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभिभावक एसएमसी अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है, लेकिन गंगोलीहाट क्षेत्र का एकमात्र बालिका विद्यालय टूटने की कगार पर पहुंचा भवन किसी को भी नजर नहीं आ रहा है। भवन की छत से लगातार सीमेंट के टुकड़े गिर रहे हैं। किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। भवन की दीवारें कई जगह टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

हल्की बारिश में भी सभी कमरों में पानी भर जाता है। बार-बार मांग करने के बाद भी किसी का ध्यान भवन के पुनर्निर्माण की ओर नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक भी नया भवन बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। अभिभावाकों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में ललित सिंह बोरा, भागीरथी बोहरा, गीता बोहरा, मोहिनी देवी, जानकी देवी, किशोर कुमार, शोभा देवी, प्रेमा देवी, मुन्नी देवी, गरिमा देवी, हंसी देवी, विमला, सरिता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले विरोधी, पार्टियों का काम है
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा का कहना है कि विद्यालय भवन की स्थिति कैसी है यह मेरे संज्ञान में नहीं है। भवन की स्थिति को बिना मेरे संज्ञान में लाए बिना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह विरोधी पार्टियों का काम है। इधर, अभिभावकों का कहना है कि विधायक को पता होना चाहिए कि उनके क्षेत्र के विद्यालय भवन की स्थिति कैसी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed