{"_id":"5ea697a28ebc3e908644dc75","slug":"girl-was-playing-in-the-courtyard-fell-and-injured-higher-center-referee159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में खेल रही थी बच्ची, गिरकर हुई घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में खेल रही थी बच्ची, गिरकर हुई घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल उड़ई क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रही बच्ची खेत में गिर गई। हादसे में बच्ची की आंत और लीवर में गंभीर चोंटें आई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने उपचार की सुविधाएं नहीं होने के कारण बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बच्ची का एसटीएच हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। फिलहाल बच्ची की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। देवलथल उड़ई गांव निवासी प्रियंका (11) पुत्री माधवराम घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह आंगन से खेत में गिर गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने निजी वाहन से बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। लॉकडाउन होने के कारण परिजन घंटों तक वाहन की तलाश में रहे, लेकिन उन्हें हायर सेंटर जाने के लिए वाहन नहीं मिल पाया। समाजसेवी मनोज खनका और राजेंद्र चिलकोटी को सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने निजी खर्चे से बच्ची को हायर सेंटर भिजवाया। साथ ही उपचार में मदद के लिए हल्द्वानी के समाजसेवी गुरविंदर सिंह चड्ढा का नंबर दिया। बच्ची के पिता ने गुरविंदर सिंह चड्ढा को फोन करने के बाद बच्ची की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बच्ची की तबियत को देखते हुए डीएम नैनीताल से संपर्क किया। डीएम नैनीताल ने एआरटीओ संदीप वर्मा को बच्ची की लोकेशन की जानकारी लगातार देने को कहा। साथ ही एसटीएच प्रबंधन को फोन कर बच्ची के पहुंचते ही उसे हरसंभव उपचार देने के लिए निर्देशित किया। बच्ची रात 12 बजे एसटीएच लाई गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. पंकज वर्मा व उनकी टीम ने बच्ची का उपचार किया। फिलहाल बच्ची की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
::: महज रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं पिथौरागढ़ के अस्पताल ::: पिथौरागढ़ के अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। सुविधाएं नहीं होने के कारण यहां से आए दिन मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। बार-बार मांग के बावजूद यहां व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
::: एक दिन पूर्व सिलेंडर में लगी थी आग ::: पिथौरागढ़। बच्ची के पिता माधव राम ने बताया कि वो गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वो घर में बेरोजगार बैठे हुए हैं। कहा दो दिन पूर्व सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई थी। इसमें घर जलने से बच गया। उन्होंने बताया कि पैसे नहीं होने के कारण उनको बच्ची के उपचार में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
::: पीएमएस बोले, "बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। यहां बच्ची का उपचार संभव नहीं था। जिस कारण बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया।" - एचएस खड़ायत, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन