{"_id":"5e0a32c58ebc3e87943c19f8","slug":"girl-injured-in-leopard-attack-in-chowkyal-village-pithoragarh-news-hld3676346192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक्याल गांव में तेंदुए के हमले में बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक्याल गांव में तेंदुए के हमले में बालिका घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट विकास खंड के ग्रामसभा गंगासेरी के तोक चौक्याल में तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। उन्होंने गांव में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
चौक्याल निवासी राजेश पांडेय की बेटी रिया (8) सोमवार की शाम चार बजे अपने साथियों के साथ घर के पास स्थित सड़क पर खेल रही थी। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने रिया पर हमला कर दिया। तेंदुआ रिया को घसीटते हुए करीब सौ मीटर तक ले गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर वहां कार्य कर रहे मजदूर और रिया के दादा रमेश पांडेय तेंदुए के पीछे दौड़े। रिया के दादा ने तेंदुए के ऊपर छलांग लगा दी।
इस पर तेंदुआ रिया को छोड़ भाग गया। घायल रिया को उसके दादा रमेश पांडेय, मां किरन, पूर्व प्रधान जीवन कापड़ी कुछ दूर तक जीप में लेकर आए और वहां से उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा बताया कि तेंदुए के हमले से बालिका की सांस नली कटी गई है। बालिका को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
छुट्टियां मनाने हल्द्वानी से घर आया था परिवार
तेंदुए के हमले में घायल रिया के पिता राजेश पांडेय पिथौरागढ़ में सेना में तैनात हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है। सर्दी की छुट्टियों के चलते 23 दिसंबर को रिया के जन्मदिन पर वह परिवार को लेकर गांव पहुंचे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान रिया की मां किरन, पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।