फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Girish Joshi again got the command of BJP district president

Pithoragarh News: गिरीश जोशी को दोबारा मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

Mon, 10 Mar 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Girish Joshi again got the command of BJP district president
पिथौरागढ़ ​स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी का स्वागत करते पार्टी पदा​धिकारी। स्र
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। भाजपा नेता गिरीश जोशी को पार्टी ने दोबारा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यालय में संगठन पर्व के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक दीपक मेहरा और जिला सह प्रभारी गोविंद सिंह पिलख्वाल ने जोशी के नाम की घोषणा की। इसके बाद सिल्थाम में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

जोशी पूर्व में दो बार जिला महामंत्री और एक बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। व्यवहारकुशल जोशी की पार्टी संगठन में अच्छी छवि है। वहां विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, प्रशासक जिला पंचायत दीपिका बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष किशन भंडारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर पालिकाध्यक्ष विमल रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटी। वहां पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा, मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, राकेश पाठक, हरीश दुर्गापाल, भगवान चंद आदि थे। अस्कोट में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिरीश जोशी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई। वहां प्रकाश पाल, बलवंत भंडारी, नारायण लुंठी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



सरल व्यवहार व कार्यकुशलता से मिला जिलाध्यक्ष का दोबारा दायित्व

पिथौरागढ़। बेहद सरल और साफ सुथरी छवि वाले गिरीश जोशी का पहला कार्यकाल बेहतर रहा है। पहले कार्यकाल में जोशी ने संगठन के हर कार्य को बखूबी निभाया, जिसका इनाम उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी के रूप में मिला। जिलाध्यक्ष रहने के दौरान संगठनात्मक कार्यों में तो उनका कार्य प्रशंसनीय रहा ही, इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के पिथौरागढ़ दौरे के कार्यक्रम भी बेहद सफल रहे। जोशी के नेतृत्व में पार्टी को नगर निगम के चुनाव में सफलता मिली। फिर से जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर जोशी का कहना है कि जिस तरह से भरोसा जताकर नेतृत्व ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी है, वह उस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed