फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   GIC Mawani-Dawani building came under threat

Pithoragarh News: खतरे की जद में आया जीआईसी मवानी-दवानी का भवन

Mon, 24 Jul 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
GIC Mawani-Dawani building came under threat
खतरे की जद में आया जीआईसी मवानी-दवानी। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। भू कटाव से जीआईसी मवानी-दवानी का भवन खतरे की जद में आ गया है। इसके बाद भी विद्यालय भवन की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी भवन जमींदोज हो सकता है।
विज्ञापन

20 करोड़ से अधिक में जीआईसी मवानी-दवानी का भवन बनाया गया। इस भवन में क्षेत्र के 15 गांवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। वर्तमान में बंगापानी से आलम - दारमा और मदरमा के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जीआईसी के ठीक नीचे पुल के अपरमेंट बनाने के लिए हुए खदान के कारण सारे पेड़ उखड़ गए। इससे भवन खतरे में आ गया है। ठेकेदार का कहना है कि जब तक 11 हजार केवी विद्युत लाइन को नहीं हटाया जाएगा तब तक कार्य करना मुश्किल है। चार साल से पुल का कार्य चल रहा है अगर शीघ्र सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो विद्यालय भवन को खतरा हो सकता है। लोगों ने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की।
विज्ञापन

---------------
इनसेट कोट-
जीआईसी मवानी-दवानी के भवन को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। जिसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
आशा राम, खंड शिक्षा अधिकारी मुनस्यारी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed