{"_id":"6aa43ffc0fc9efb5480e5d11","slug":"gic-karnakrayat-defeated-gyandeep-to-enter-the-final-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144236-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीआईसी कर्णकरायत ने ज्ञानदीप को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीआईसी कर्णकरायत ने ज्ञानदीप को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश
Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे जीआईसी खेल मैदान में अंडर 19 विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। पहले सेमीफाइनल में जीआईसी कर्णकरायत ने ज्ञानदीप विद्यामंदिर को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फुटबाल संघ की ओर से आयोजित और पूर्व सैनिक संगठन की ओर से प्रायोजित अंतर विद्यालयी अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमलाल शाह, लाल सिंह, एनएस फर्त्याल और डूंगर सिंह अधिकारी ने किया।
मैच के शुरुआत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बाद में जीआईसी कर्णकरायत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक छह गोल दाग दिए। जवाब में ज्ञानदीप की टीम मात्र एक ही गोल कर सकी। रेफरी भुवन धौनी, लाइनमैन आयुष माहरा, प्रियांशु बिष्ट रहे।
विज्ञापन
यहां फुटबाल संघ अध्यक्ष बृजेश माहरा, संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, डाॅ. महेश ढेक, नवीन चंद्र मुरारी, विमल मेहता, जीवन मेहता, मुकेश शाह, महेश सुतेड़ी, जीवन राय, दीपक सुतेड़ी आदि थे।