फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   GIC Jaykot in danger due to landslide

Pithoragarh News: भूस्खलन से खतरे की जद में आया जीआईसी जयकोट

Thu, 12 Sep 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
GIC Jaykot in danger due to landslide
भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आया धारचूला का जीआईसी जयकोट। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। धारचूला विकासखंड का दूरस्थ इंटर काॅलेज जयकोट भूस्खलन से खतरे की जद में है। पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दो वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हुई विद्यालय भवन की छत भी नही सुधारी गई है।
विज्ञापन

जयकोट से जिला मुख्यालय पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता धरम सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि दो वर्ष पूर्व इंटर काॅलेज के पीछे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ था। कुछ बोल्डर भवन की छत पर गिरने से भवन भी ध्वस्त हो गया था। राजस्व विभाग ने क्षति का आंकलन किया था लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। तेज बारिश होने में अभी भी बोल्डर और मलबा गिरता रहता है। इससे बारिश के समय कक्षाओं के संचालन में खतरा बना रहता है। उन्होंने जिलाधिकारी से विद्यालय भवन की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

........इनसेट..........
पांच शिक्षकों के भरोसे चल रहा इंटर काॅलेज
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर काॅलेज जयकोट केवल पांच शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। वर्तमान में 56 बच्चे अध्ययनरत हैं। हाईस्कूल में कला विषय का शिक्षक नहीं है। इंटर में विज्ञान वर्ग स्वीकृत नहीं है। कला वर्ग के किसी भी विषय में प्रवक्ता नहीं हैं। 11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को स्वयं पढ़ाई करनी होती है। सामाजिक कार्यकर्ता धरम सिंह ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण छात्र संख्या हर साल घटती जा रही है। इंटर में एक भी शिक्षक नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से इंटरमीडिएट में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed