{"_id":"698cbcb3db4fb9908009cadd","slug":"gaurihat-became-the-champion-by-defeating-biskholi-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138095-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिसखोली को हरा कर गौरीहाट बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिसखोली को हरा कर गौरीहाट बना चैंपियन
Wed, 11 Feb 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
बिसखोली में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक बिशन सिंह चुफाल। स्रोत:आयोज
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बिसखोली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का गौरीहाट चैंपियन बना। फाइनल में बिसखोली को हरा कर गौरीहाट ने ट्राॅफी अपने नाम की।
बिसखोली में आयोजित क्रिकेट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया। फाइनल मुकाबला मेजबान बिसखोली और गौरीहाट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिसखोली की टीम ने 14.1 ओवर में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरीहाट ने 10.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।
किशन सिंह प्लेयर ऑफ द सीरीज जबकि विपिन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मुख्य अतिथि विधायक चुफाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। वहां दिवाकर जोशी, योगेश चंद, कमलेश धरियाल, ग्राम प्रधान हरीश भंडारी, पंकज धरियाल, आयोजक सूर्या बोरा शामिल रहे।