फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gathera Pata from debris derived from road reconstruction work

सड़क पुनर्निर्माण कार्य से निकले मलबे से गधेरा पाटा

Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Gathera Pata from debris derived from road reconstruction work
गैरागांव के पास नदी में इस तरह फेंक दिया मलबा - फोटो : अमर उजाला

बलुवाकोट-पय्यापौड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य से निकले मलबे को गैरा गांव के पास फेंक कर गधेरे को पाट दिया गया है। मलबे से हैंडपंप को दबा दिया गया है, सिंचाई योजना को भारी नुकसान पहुंचा है। सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होने के कारण छह महीने तक सिंचाई व्यवस्था बाधित रही, लेकिन न तो गधेरे में मलबा डालना बंद हुआ, न पेयजल, सिंचाई योजनाओं की मरम्मत के लिए कोई कदम कार्यदायी संस्था ने उठाया, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। परिवर्तन संगठन ने धारचूला के एसडीएम के सामने मामला उठाया है।

विज्ञापन


लोनिवि का विश्वबैंक डिवीजन अस्कोट आपदा पुनर्निर्माण परियोजना के तहत 5.14 करोड़ रुपये की लागत से बलुवाकोट-पय्यापौड़ी मार्ग (9.40 किमी) का पुनर्निर्माण कर रहा है। सड़क पुनर्निर्माण से निकले मलबे को गैरा गांव के पास दो स्थानों पर गधेरे में डाल दिया गया। इससे गधेरा पटने के साथ ही एक हैंडपंप दब गया और सिंचाई की योजना क्षतिग्रस्त हो गई। सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त होने से जून 2017 से दिसंबर 2017 तक क्षेत्र में सिंचाई नहीं हो सकी। अब अस्थायी रूप से गूल में पानी चलाया गया है।
विज्ञापन


परिवर्तन संगठन के रोहित खाती आदि ने धारचूला के एसडीएम राजकुमार पांडे को पत्र देकर कहा कि विश्व बैंक डिवीजन के अधिशासी अभियंता के सामने छह महीने पहले मामला उठाया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खाती का कहना है कि नाले में मलबा डालने से बरसात में भूकटाव का भी खतरा है। उन्होंने एसडीएम से गधेरे और हैंडपंप से मलबा हटाने के साथ ही सिंचाई योजना की मरम्मत कराने की मांग की है। एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, विश्व बैंक के अस्कोट डिवीजन के अधिशासी अभियंता अरुण पांडेय नाले में मलबा डालने की बात से अनभिज्ञता जताते हुए कहते हैं कि मामले की पड़ताल की जाएगी, जो उचित होगा, वैसे कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed