{"_id":"57d831574f1c1b912cd48414","slug":"gasoline-water-pump-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में पानी, पंप सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में पानी, पंप सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से सैंपल लेते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल में पानी के मिलावट की शिकायत पर मंगलवार को यहां एसडीएम ने बजरंग फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) को सीज कर दिया है। पंप से पेट्रोल, डीजल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। एसडीएम की कार्रवाई से पंप संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बलवंत राठौर, प्रदीप पुरी, कमल महरा आदि अपने वाहनों में पंप से पेट्रोल भरवा कर निकले। कुछ दूर जाकर उनके वाहन बंद हो गए। छानबीन करने में पाया कि पेट्रोल में पानी मिला है। इसके बाद व्यापार संघ अध्यक्ष ललित महरा और उपाध्यक्ष कमल खाती के नेतृत्व में यह लोग पंप में गए। पंप संचालक ने बरसात का पानी लीकेज से टैंक में जाने की बात कहकर खराब हुए वाहनों को कंपनी के खर्च पर ठीक कराने का लिखित आश्वासन दिया, लेकिन यह मामला एसडीएम वैभव गुप्ता के संज्ञान में आने पर वह सहायक खाद्य निरीक्षक और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल के सैंपल में पेट्रोल में पानी की मात्रा स्पष्ट दिखने पर दोनों सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए। इसके बाद पेट्रोल पंप को अनिश्चितकाल के लिए सीज कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि मामले की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि टैंक में पानी जानबूझ कर डाला गया है या लीकेज के कारण अनजाने में गया है। इस मौके पर सहायक खाद्य निरीक्षक पीएस थापा और थाना प्रभारी एनबी भट्ट भी मौजूद थे।
विज्ञापन