फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Garbage going to Ramganga

रामगंगा की सफाई के लिए बड़े बजट की जरूरत

Fri, 21 Apr 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।  Updated Fri, 21 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Garbage going to Ramganga
रामगंगा में जा रहा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला

थल (पिथौरागढ़)। थल में रामगंगा के तट पर फैली गंदगी और छोटे नालों से नदी में पहुंच रही गंदगी को रोकने के लिए अब बड़े बजट की जरूरत महसूस की जा रही है। रामगंगा को गंदगी से बचाने के लिए अब तक सरकारी तौर पर कोई प्रयास नहीं हुआ और किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया। थल धार्मिक स्थल है और यहां पर भगवान शंकर का प्रसिद्ध मंदिर भी है। ऐसे में यहां पर नगर पंचायत की जरूरत पड़ने लगी है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने रामगंगा में लगातार पट रही गंदगी को लेकर पिछले दिनों अभियान चलाया था। आश्चर्य की बात है कि किसी ने भी नदी में सफाई की पहल नहीं की है। नदी के किनारे बाजार है। यह कैलाश मानसरोवर यात्रा के मार्ग पर पड़ता है। ऐसे स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाने की कोई पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि नदी के तट की वह पूरी सफाई तो कर देंगे, जबकि सरकार इसके लिए बड़ा बजट प्रदान करे। प्रशासन को अपनी देखरेख में सफाई अभियान चलाना चाहिए। यदि सरकार नगर पंचायत के गठन करती है तो कम से कम कस्बे की सफाई में सुधार हो जाता और नदी में फेंके जा रहे कूड़े में रोक लग जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल का कहना है कि रामगंगा के तट पर सफाई अभियान चलाना कम संसाधनों में संभव नहीं है। कई बार व्यापारियों ने सफाई अभियान चलाया, लेकिन व्यापक स्तर पर सफाई करने के लिए कोई साधन नहीं हैं। वह कहते हैं कि सरकारी स्तर पर नदी की सफाई के लिए अब तक कोई अभियान नहीं चला। यह गंभीर चिंता का विषय है।


व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष गंगा सिंह मेहता का कहना है कि छोटी नदियों की सफाई सबसे पहले होनी चाहिए। खासकर उन नदियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए, जहां पर प्रसिद्ध मंदिर हैं। थल में रामगंगा में छोटे नालों की गंदगी पटती जा रही है। छोटे नालों में गंदगी गांव और कस्बे के लोग ही डालते हैं। आम लोग यदि जागरूक हो जाएं तो कुछ हद तक नियंत्रण हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed