{"_id":"58ebc9844f1c1bc236cf596f","slug":"garbage-burnt-in-dustbins","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनरों में ही जला दिया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनरों में ही जला दिया जा रहा कूड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
डस्टबिन में जलाया कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सार्वजनिक स्थलों में कूड़े के ढेर में आग लगाने पर हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद पिथौरागढ़ नगर में कूड़े में खुलेआम आग लगाई जा रही है। नगरपालिका कूड़ेदानों से कूड़े का निस्तारण करने के स्थान पर कूड़े के कंटेनरों में आग लगा दे रही है। इससे गंदगी फैलने के साथ ही वातावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में इन दिनों कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। नगरपालिका कर्मी डंपिंग जोन में कूड़े का निस्तारण करने के स्थान पर कूड़ादानों में ही आग लगा दे रहे हैं। कूड़े के कंटेनरों में आग लगाने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। सड़ांध फैल रही है। कंटेनरों से कूड़ा जलकर जमीन में गिर रहा है। सोमवार को चंडाक रोड में कूड़े के कंटेनर में लगाई गई आग से जबरदस्त धुआं उठ रहा था। आसपास के इलाके में फैली दुर्गंध राह चलते लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही थी।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से नगरपालिका नगर का कूड़ा निस्तारित करने में गंभीर लापरवाही बरत रही है। कूड़े के ढेर में आग लगाने का मामला पहले भी उठ चुका है लेकिन पालिका के अधिकारी इस मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। लगता है कि इन्हें न्यायालय के आदेशों की भी कोई परवाह नहीं है। नगर के लोगों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पटरी से उतरने को लेकर गुस्सा है। लोग इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पालिका के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन