फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gangolihat's belpatti has been the land of brave sons

वीर सपूतों की भूमि रही है गंगोलीहाट की बेलपट्टी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Gangolihat's belpatti has been the land of brave sons
गंगोलीहाट। देश की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत देने में गंगोलीहाट की बेलपट्टी अग्रणी रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन सालों में बेलपट्टी क्षेत्र के तीन सपूत सीमा पर अपना बलिदान दे चुके हैं। बेलपट्टी के सुगड़ी गाँव निवासी 20 कुमांऊ रेजीमेंट में तैनात पवन सुगड़ा आठ अगस्त 2017 को सीमा पर शहीद हुए थे। इसके बाद 26 अक्तूबर 2018 को इसी क्षेत्र के बडेना निवासी राजेंद्र बुंगला शहीद हुए थे। एक मई 2020 को शंकर सिंह ने भी देश की रक्षा में शहादत दे दी। देश की सुरक्षा के लिए अपने पति को खोने वाली शंकर सिंह की पत्नी इंद्रा भी वीर परिवार की बेटी है। इंद्रा के दादा सुगड़ी निवासी देव सिंह भी वर्ष 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed