{"_id":"c6caf27648e6bf0acd45c42f88d8b2b3","slug":"gangolihat-got-within-three-days-the-body-of-the-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में तीन दिन के भीतर मिला दूसरे तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में तीन दिन के भीतर मिला दूसरे तेंदुए का शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजुट गांव के पास चिराणी नाले में तेंदुआ का शव बरामद हुआ है। इससे पहले 15 फरवरी को इसी तहसील के बनेला गांव में भी तेंदुए का शव मिला था।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में होने की बात कही है। जजुट के प्रधान गिरीश जोशी ने बुधवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि नाले में तेंदुए का शव पड़ा है।
विज्ञापन
इस पर वन दरोगा बृजमोहन पंत, गंगा सिंह बोरा, कमलेश कार्की और देवेंद्र मेहरा मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव को दशाईथल पशु अस्पताल लाया गया।
पशु चिकित्सक डा. मोहन आर्या ने बताया कि यह मादा तेंदुआ था। इसकी उम्र करीब पांच वर्ष की रही होगी। उसके पेट में 20 दिन का भ्रूण भी था। तेंदुए की लंबाई 188 सेंटीमीटर, ऊंचाई 62 सेंटीमीटर थी। इसके पेट और गर्दन में चोट के निशान थे। बाई आंख फूटी थी।
विज्ञापन
डा. आर्या के अनुसार तेंदुआ एक सप्ताह से भूखा था। शायद चोट लगने से वह शिकार नहीं कर पाया। लगातार तेंदुओं के शव मिलने से वन विभाग के अधिकारी सकते में हैं। तीन दिन के भीतर दो तेंदुओं की मौत होने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।