{"_id":"5fe37e8d8ebc3e3d4269299a","slug":"gangolihat-goods-shops-open-three-hours-pithoragarh-news-hld40846083","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट नगर पंचायत में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट नगर पंचायत में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लॉकडाउन
विज्ञापन
गंगोलीहाट नगर पंचायत में लॉकडाउन के दौरान सूनी सड़क।
- फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गंगोलीहाट नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार से 48 घंटे के लिए दोबारा लॉकडाउन लागू किया गया है। पहले दिन बाजार क्षेत्र में सन्नाटा रहा। जरूरी सामान की दुकानें तीन घंटे के लिए खुलीं। स्वास्थ्य विभाग ने नगर पंचायत के वार्डों में जाकर लोगों के सैंपल लिए। क्षेत्र में 273 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 60 से अधिक सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग भी क्षेत्र में कुछ और दिन लॉकडाउन की तैयारी में है। इसके लिए व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की तैयारी की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी गंगोलीहाट नगर पंचायत क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा।
बुधवार को नगर क्षेत्र में लॉकडाउन रहा। सरकारी और गैर सरकार कार्यालयों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। दूध, गैस, मेडिकल स्टोर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक खुले, जबकि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहे। वाहनों की आवाजाही भी बेहद कम रही। सड़क पर सिर्फ पुलिस कर्मी और इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दिए। कई लोगों ने मंगलवार को ही जरूरी सामान घरों के लिए खरीद लिया था।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए नगर पंचायत के सभी वार्ड में जाकर सैंपल लिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कार्की ने सभी लोगों से मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने के साथ ही नियमित रूप से हाथ धोने का आह्वान किया। बृहस्पतिवार को भी नगर क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत
पिथौरागढ़। मंगलवार को जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना गाइडलाइन के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के 34 मामले आए। इनमें आरटीपीसीआर में 24, एंटिजन दो और ट्रूनेट में आठ लोग संक्रमित मिले। इनमें गंगोलीहाट के 11, धारचूला के 12, बेड़ीनाग का एक और अन्य स्थानीय लोग हैं। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल कोरोना केंद्र में एक्टिव केसों की संख्या 309 हो गई है, जबकि कोरोना संक्रमण से 39 लोग जान गंवा चुके हैं। (संवाद)