फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ganesha's head as connected again, so I added the court

जैसे गणेश जी का सिर फिर से जुड़ा, वैसे ही अदालत ने मेरा भी जोड़ा

Thu, 24 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 24 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ganesha's head as connected again, so I added the court
धारचूला में सतत विकास संकल्प यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा में बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों के जज्बातों को उकेरने का प्रयास किया। प्रदेश में राष्ट्रपति लगाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान गणेश का कटा सिर फिर से जुड़ा था, ठीक उसी तरह मेरा सिर भी अदालत ने फिर से जोड़ दिया। भाजपा को सीधे निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोगेंबो की संज्ञा दे डाली। भाजपा को झूठ की मशीन कहते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ आलोचना और खींचतान के सिवाय कुछ नहीं आता।

विज्ञापन


गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री मुख्य बाजार से स्थानीय लोगों से मिलते हुए 500 मीटर तक पैदल चले। सबसे पहले मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुसुम गर्ब्याल के पति जयराज गर्ब्याल के निधन पर शोक जताने उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां की सभा में सिर्फ भाजपा को ही निशाने पर रखा। कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रतिरूप अमित शाह तो उत्तराखंड में आ चुके हैं, अब हरीश रावत से मुकाबला करने मोगेंबो (नरेंद्र मोदी) का आना बाकी है। उन्होंने कहा कि इन ढाई वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की मेहरबानी से चार बार मुुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। पहली बार फरवरी 2014 को बजट सत्र के बाद जबरन हटाया गया। बाद में हाईकोर्ट ने 24 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बनाया फिर विश्वास मत में हटाया गया। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन जब जब भाजपा ने हमारे साथ अन्याय किया तब तब ईश्वर ने सच्चाई का साथ दिया और हमें विजयी बनाया।
विज्ञापन


वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी कार्यों को पूरा कर लिया है। ऐसे में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। कार्यक्रम को उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव जगत सिंह खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी कैलाश रावत, नेत्र सिंह कुंवर, होशियार खैर, दशरथी खैर, हेमचंद्र खर्कवाल, प्रद्युम्न गर्ब्याल, लक्ष्मी शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान अस्कोट रियासत के कुंवर भानुराज पाल का विशेष स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिराज गर्ब्याल, निहारिका गर्ब्याल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डूंगर दानू, फल सिंह रौतेला, लाखन खैर, नंदा बिष्ट, पूर्व प्रधान हरी राम, भारत चीन व्यापार समिति के जीवन रौंकली आदि उपस्थित थे। संचालन नृप गर्ब्याल ने किया। इसके बाद तेजम और मुनस्यारी जाने के बाद सीएम चमोली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतत विकास संकल्प यात्रा का स्वागत
अस्कोट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा का कार्यकर्ताओं ने अस्कोट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट ने आगे की यात्रा को कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर बगड़ीहाट, जौलजीबी, छारछुम, कालिका, बलुवाकोट, धारचूला के लिए रवाना किया। यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार किया जा रहा है। यात्रा में आनंद बल्लभ ओझा, कांग्रेस संगठन सचिव तरुण पाल, त्रिलोक बिष्ट, पीतांबर जोशी, धरम धामी, योगेंद्र पाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed