फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ganai Gangoli: Communication services in 30 villages come to a standstill as soon as the power goes out.

गणाई गंगोली : बिजली जाते ही ठप हो जाती है 30 गांवों की संचार सेवा

Wed, 04 Feb 2026 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ganai Gangoli: Communication services in 30 villages come to a standstill as soon as the power goes out.
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। संचार क्रांति के इस युग में भी गणाई गंगोली क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के ग्रामीण बदहाल व्यवस्थाओं की मार सह रहे हैं। इन गांवों को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए गणाई में बीएसएनएल का टावर तो लगाया गया है लेकिन बिजली जाते ही टावर का संचालन बंद हो जाता है और क्षेत्र के सभी फोन शोपीस बन जाते हैं। डीजल न मिलने से टावर के संचालन के लिए लगा जनरेटर भी शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

गणाई, कूना, चौकी, सिमली, गुनाकीटान, सिमलता, भिनगड़ी, पोखरी सहित क्षेत्र के 30 गांवों को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए बीएसएनएल का टावर लगाया गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर टावर के संचालन के लिए लगा जनरेटर काम नहीं कर रहा है। ऐसे में बिजली जाते ही टावर का संचालन ठप होने से सिग्नल गायब हो रहे हैं।
विज्ञापन

आए दिन क्षेत्र की 15 हजार की आबादी को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है इससे लोग परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि उन्होंने इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी लगाया है। बिजली जाते ही न तो मोबाइल में सिग्नल आते हैं और न इंटरनेट सेवा चलती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर के लिए नहीं मिल रहा डीजल
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर टावर के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। हैरानी है कि यहां बीएसएनएल जुगाड़ से मोबाइल टावर का संचालन कर रहा है। वहीं बीएसएलएल के अधिकारियों का कहना है कि जनरेटर तो मिला है लेकिन इसे चलाने के लिए डीजल नहीं मिल रहा है। ऐसे में बिजली के सहारे ही टावर का संचालन हो रहा है।
बोले लोग
क्षेत्र में लगा मोबाइल टावर राहत कम दर्द अधिक दे रहा है। बिजली जाते ही मोबाइल पर सिग्नल गायब होने से हमें खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जल्द व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। - राजेंद्र सिंह, कूना
आए दिन क्षेत्र में संचार सेवा ठप हो रही है। टावर के संचालन के लिए जनरेटर की व्यवस्था नहीं होने से हमें खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। हमसे रिचार्ज का पूरा पैसा लिया जा रहा है लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही है। - सुंदर सिंह, पोखरी
हम पूरे महीने का रिचार्ज तो कर रहे हैं लेकिन मोबाइल में सिग्नल न आने से पैसा बर्बाद हो रहा है। बीएसएनएल ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। - हरीश सिंह, गणाई
आए दिन क्षेत्र में बिजली जाने पर संचार सेवा ठप हो रही है और मोबाइल शोपीस बन जा रहे हैं। इन बदहाल व्यवस्था से हम परेशान हैं। बीएसएलएल की यह लापरवाही हम पर भारी पड़ रही है। - रमेश सिंह, कूना

एक्सचेंज में जनरेटर लगाया गया है लेकिन इसे चलाने के लिए डीजल नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि बिजली जाते ही एक्सचेंज बंद हो जाता है। मोबाइल में सिग्नल आने भी बंद हो रहे हैं। - प्रकाश सिंह, एक्सचेंज प्रभारी, गणाई गंगोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed