{"_id":"5feb6bc28ebc3e41d7656201","slug":"ganai-gangoli-area-will-remain-closed-for-two-days-from-today-pithoragarh-news-hld4091777185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणाईगंगोली कोरोना की रोकथाम को दो दिन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणाईगंगोली कोरोना की रोकथाम को दो दिन रहेगा बंद
विज्ञापन
गणाईगंगोली में कोरोना जांच को लेकर सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाई गंगोली/गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते गणाई गंगोली क्षेत्र को 30 और 31 दिसंबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और व्यापार संघ के अनुरोध के बाद तहसील प्रशासन ने 48 घंटे के बंद के आदेश जारी कर दिए हैं। बंद के दौरान जरूरी सेवाएं, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और होटल बंद रहेंगे।
गणाई गंगोली में एक सप्ताह के भीतर 50 से अधिक करोना पॉजिटिव केस मिले हैं। एक गांव की दो महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। दोनों महिलाओं की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव के लोगों की कोरोना जांच की। कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग और व्यापार संघ ने बैठक कर दो दिन बंद के आग्रह पर तहसील प्रशासन ने 30 और 31 दिसंबर को बंद के आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान सभी अति जरूरी सेवाएं, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें, प्रतिष्ठान, होटल 30 दिसंबर सुबह सात बजे से 48 घंटे के लिए बंद रहेंगे। बंद के दौरान स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल लेगा।
वहीं गंगोलीहाट में दो राजस्व उप निरीक्षकों के पॉजिटिव मिलने पर तहसील कार्यालय को दो दिन के लिए बंद करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि तहसील कार्यालय में 30 दिसंबर से दो दिन के लिए कामकाज बंद रहेगा। पूरे तहसील परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। इस दौरान सभी कर्मियों के सैंपल लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा हुआ 42
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में मंगलवार को कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां पर वह जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि मंगलवार को नगर से सटे एक गांव के 82 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया। उपचार से पूर्व उनकी जांच की गई। इसमें वह जांच कोरोना पॉजिटिव निकले। आधे घंटे के भीतर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कोरोना गाइडलाइन के तहत बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार को कोरोना के 29 मामले आए। इसमें आठ मामले गंगोलीहाट और 21 मामले पिथौरागढ़ नगर के हैं। इसके बाद बेस अस्पताल में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 215 हो गई है। वहीं जिले में अब कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 42 पहुंच गया है। (संवाद)