फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gac came Ganvra sister Junla Hmla Mat ..

आ गैछ गंवरा दीदी, हमलै मैत जूंला..

Wed, 24 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Gac came Ganvra sister Junla Hmla Mat ..
आठूं महोत्सव में गंवरा की प्रतिमा को लेकर आती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आठूं महोत्सव समिति, सांस्कृतिक समिति और रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित आठूं महोत्सव बुधवार से रामलीला मैदान में शुरू हो गया है। पहले दिन पितरौटा से लीलावती वर्मा के नेतृत्व में भव्य झांकी निकली, जो मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल रामलीला मैदान पहुंची। वहां पर गंवरा (गौरा) की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महेश्वर (महेश) की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमाएं घास से तैयार होती हैं। उनको नए वस्त्र पहनाए जाते हैं।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में पूजा-अर्चना के बाद खेल चांचरी की धूम शुरू हो गई। महिलाओं ने-बाटा में इमली को रुख, इमली टिपी खूंला, आ गैछ गंवरा दीदी, हमलै मैत जूंला गीत के साथ गंवरा का स्वागत किया। उसके बाद-रामज्यू वनवास ग्यान सीता गैछ साथ, महल में रूंनी सीता कसिकै रौली वन में और बेड़ू पाको बेड़ू पाको, तिमुली कैले खैछे ला, मेरि इजू त इति लै छ, बाटुली कैल लैछ ला जैसे गीतों से माहौल को रंगीन बना दिया। भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने देर शाम तक झोड़ा, चांचरी की धूम मचा दी।
विज्ञापन


झांकी के दौरान दिगांस गांव से महेश राम के नेतृत्व में आए छलिया दल ने भव्य प्रस्तुति दी। आज अमुक्ताभरण सप्तमी का पर्व होता है। इस दिन कुमाऊं में गौरा का पूजन किया जाता है। ग्रामीण अंचलों में यह पर्व परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाता है। कुछ गांवों में तो आठूं की धूम पूरे 15 दिन तक चलती है। आठूं महोत्सव को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा, हेमराज बिष्ट, कै. दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, गोविंद सिंह, विक्रांत पुनेड़ा, शिवराज अधिकारी, दीपक नगरकोटी, राजेंद्र जोशी, उमेश लाल साह, दलीप वल्दिया, मनीष नगरकोटी, रेखा जोशी, रेखा वर्मा, माधवी जोशी, दीपा बोरा, हेमा बोरा आदि सहयोग दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed