{"_id":"a1f1ca95caf5311bb223b2d993263642","slug":"fusillade-tribute-to-martyrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथक पर्वतीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान 15 दिसंबर 1972 को हुए गोलीकांड में शहीद सज्जन लाल शाह और सोबन सिंह नेपाली को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद सज्जन लाल शाह के छोटे भाई कैलाश शाह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि शाह और नेपाली की शहादत सभी के लिए एक उदाहरण है। शहीदों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समाज को नई दिशा देता है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जोशी, राजेंद्र रावत ने दोनों की शहादत से प्रेरणा लेने की बात कही। कहा कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, ललित मोहन भट्ट, भगवान रावत, अनिल रौतेला, सभासद बिजेंद्र महर, डा. परमानंद चौबे, गोलू पाठक, किरन महर, गोपू महर, त्रिलोक महर, आशीष हावर्ड, दीपक तिवारी, भगवान पंत, मनीष महरदेवा लुंठी मौजूद थे। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया।
विज्ञापन