फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Funeral with warrant officer's military honors

वारंट अफसर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 28 Sep 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Thu, 28 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Funeral with warrant officer's military honors
असम राइफल्स के मृतक वारंट आफीसर के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

असम राइफल्स के वारंट अफसर गोविंद सिंह देउपा का बृहस्पतिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 57 वर्षीय गोविंद सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर यहां पहुंचे जवानों ने बताया कि 25 सितंबर को तबियत खराब होने के कारण उनका असम के सिलचर अस्पताल में निधन हो गया था। वारंट अफसर के 15 वर्षीय बेटे भरत सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


वारंट अफसर गोविंद सिंह की असम राइफल्स में 35 वर्ष की सेवा हो चुकी थी। इस बीच वह सेवानिवृत्ति के कागजात तैयार करने में लगे थे। यहां भकुना गांव निवासी गोविंद सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है और दो कॉलेज में पढ़ रही हैं। बेटा भरत कक्षा नौ में पिथौरागढ़ बियरशीबा स्कूल में पढ़ता है। पार्थिव शरीर को यहां लेकर पहुंचे सूबेदार धन सिंह गुंसाई ने बताया कि वारंट अफसर गोविंद सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उनका रक्तचाप कम हो गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। बृहस्पतिवार दोपहर बाद थल घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 3 कुमाऊं राइफल्स के मेजर आलोक सिंह और सूबेदार राजन कांडपाल के नेतृत्व में आए सेना के जवानों ने दिवंगत वारंट अफसर को अंतिम सलामी दी। शवयात्रा में भकुना गांव से भी कई लोग पहुंचे। पूरे गांव में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed