{"_id":"63bb0013bba13702314d8033","slug":"fuel-tank-will-be-made-for-planes-in-naini-saini-pithoragarh-news-hld487989644","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Naini Saini airstrip: विमानों के लिए बनेगा फ्यूल टैंक, हवाई सेवा संचालन की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Naini Saini airstrip: विमानों के लिए बनेगा फ्यूल टैंक, हवाई सेवा संचालन की तैयारियां तेज
Mon, 09 Jan 2023 06:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:02 PM IST
सार
नैनीसैनी एयरपोर्ट से वर्ष 2019 में व्यावसायिक विमान सेवा शुरू हुई थी। इससे लोगों को पंतनगर, देहरादून और गाजियाबाद के लिए सीधी हवाई सेवा मिली थी। नौ सीटर विमान सेवा का लाभ लोगों को लंबे समय तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई पट्टी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीसैनी हवाई पट्टी से 31 जनवरी से शुरू होने वाली विमान सेवा की तैयारियां की जा रही हैं। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर फ्यूल टैंक का निर्माण किया जा रहा है। फ्यूल टैंक बनने के बाद सेना के हेलिकॉप्टरों और निजी कंपनियों के हेलिकॉप्टरों के साथ ही विमानों में फ्यूल भरना आसान होगा।
विज्ञापन
नैनीसैनी एयरपोर्ट से वर्ष 2019 में व्यावसायिक विमान सेवा शुरू हुई थी। इससे लोगों को पंतनगर, देहरादून और गाजियाबाद के लिए सीधी हवाई सेवा मिली थी। नौ सीटर विमान सेवा का लाभ लोगों को लंबे समय तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
मार्च 2020 में विमान के रनवे में फिसलने के बाद से सेवा बंद पड़ी है। वर्तमान में राज्य सरकार की हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन तो किया जा रहा है लेकिन अनियमित सेवा और किराया अधिक होने से कम लोग ही इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
सीमांत के लोग 20 सीटर विमान का संचालन करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की थी जिस पर केंद्रीय मंत्री की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया था। प्रदेश सरकार की ओर से 31 जनवरी से सस्ती फिक्स विंग हवाई सेवा शुरू करने की योजना है।
हवाई सेवा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब नैनीसैनी हवाई पट्टी पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) की ओर से फ्यूल टैंक निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कवायद से नैनीसैनी से नियमित विमान सेवा की उम्मीद जगने लगी है। एयरपोर्ट मैनेजर अनुराग आर्य ने बताया कि फ्यूल टैंक का निर्माण 15 से 20 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।