Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fruit orchards will flourish across 85 hectares of land in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 85 हेक्टेयर भूमि पर लहलहाएंगे फलों के बाग

Fri, 20 Nov 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fruit orchards will flourish across 85 hectares of land in Pithoragarh
पिथौरागढ़। अब सीमांत जिले में बागवानी मिशन योजना से किसान सशक्त बनेंगे। किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए जिले के आठों विकासखंड में 85 हेक्टेयर भूमि पर फलों के बाग अस्तित्व में लाए जाएंगे। इन बागों में खुमानी, सेब, पुलम, आड़ू, कीवी का उत्पादन किसानों की बेहतर आमदनी का जरिया बनेगा।
विज्ञापन

विभाग ने आठों विकासखंड के 85 हेक्टेयर भूमि में 35 लाख रुपये की लागत से बागान स्थापित करेगा। इस भूमि में खुमानी, सेब, पुलम, आड़ू, कीवी के 6950 पौधे रोपे जाएंगे। उद्यान विभाग की इस योजना से लगभग 150 से अधिक किसानों को लाभ पहुंचेगा। 25-25 हेक्टेयर भूमि पर खुमानी और सेब के बागान स्थापित होंगे।
विज्ञापन

वहीं 10-10 हेक्टेयर भूमि पर आड़ू, कीवी तो 15 हेक्टेयर भूमि पर पुलम के पौधे लगाए जाएंगे। उद्यान विभाग के मुताबिक, दो से तीन वर्षों में इन बागों में फलों की पैदावार शुरू होगी। किसानों फल उत्पादन के जरिये रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिकी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
उद्यान विभाग की बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को खुमानी, सेब, कीवी आदि फलों के बाग स्थापित करने के लिए 50 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। विभाग पौधे उपलब्ध कराने के साथ जैविक उर्वरक भी उपलब्ध कराएगा। पौधों में कीट प्रबंधन के लिए किसानों का सहयोग करेगा।

--

बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों की भूमि में फलों के बाग स्थापित किए जाएंगे। उम्मीद है यह योजना सफल होगी और किसानों को इसका लाभ पहुंचेगा। विभाग किसानों का पूरा सहयोग करेगा। -अभिनव कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article