{"_id":"64b6d62af4125ffecd0d9259","slug":"fruit-growers-troubled-by-wild-animals-in-the-frontier-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2015-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीमांत में वन्य जीवों से फल उत्पादक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीमांत में वन्य जीवों से फल उत्पादक परेशान
Tue, 18 Jul 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना के ओझागांव में आम से लकदक पेड़। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत में वन्य जीवों की दहशत से फल उत्पादक ग्रामीण परेशान हैं। गर्म घाटी वाले क्षेत्रों में इन दिनों आम की बेहतरीन फसल हुई है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि आम का अच्छा दाम मिलेगा लेकिन बंदर और लंगूर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
जिले के अस्कोट, गरखा, सिंगाली, ओझागांव, तीतरी, बगड़ीहाट, मुवानी, थल आदि क्षेत्र में आम, लीची का अच्छा उत्पादन होता है। इस वर्ष आम की फसल भी बहुत अच्छी है। कई किसानों की वर्षभर की आजीविका भी इन फलों से चलती हैं। किसानों को उम्मीद थी कि इस वर्ष उन्हें फलों से अच्छा मुनाफा मिलेगा लेकिन वन्य जीवों ने फलों को बर्बाद कर दी है। ओझागांव के काश्तकार ललित मोहन ने बताया कि फलों को बचाने के लिए दिनभर पहरा देना पड़ा है। बताया कि बंदर, लंगूर फलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी आजीविका का साधन यही है। उन्होंने वन्य जीवों से निजात दिलाने का मांग की है।