फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fraud in Football Match Munsyari

मुनस्यारी हिरोज देहरादून की टीम ने जोहार क्लब पर लगाए फुटबॉल मैच में फर्जीवाड़ा करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Football Match Munsyari
मुनस्यारी में जोहार क्लब का पुतला दहन करते मुनस्यारी हिरोज देहरादून की टीम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। 67वें मुनस्यारी वार्षिक खेलोत्सव फुटबाल टूर्नामेंट के एक मैच में मुनस्यारी हीरोज देहरादून की टीम ने जोहार क्लब पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने जोहार क्लब का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि ऐसा फर्जीवाड़ा होता रहा तो भविष्य में टूर्नामेंट में अपनी टीम लेकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

मुनस्यारी हीरोज देहरादून की टीम मंगलवार को शास्त्री चौक पर एकत्र हुई। उन्होंने यहां जोहार क्लब के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि जोहार क्लब मुनस्यारी ने फुटबाल के नियमों में साफ लिखा है कि एक बार दी गई खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, ऐसा करने वाली टीम को बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद भी टीम में एमबीएफसी बॉयज ए के खिलाड़ियों की लिस्ट में दो खिलाड़ियों को बदलने का पता चलने पर मैच को दूसरे हाफ में ही रोक दिया गया। मुनस्यारी हीरोज देहरादून के हेमंत मर्तोलिया ने कहा कि जोहार क्लब ने उनकी टीम के साथ गलत व्यवहार किया है। प्रतिद्वंद्वी टीम की लिस्ट में गड़बड़ी थी। नियमों में अंकित है कि कोई भी टीम गलती करती है तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। प्रतिद्वंद्वी टीम की पुरानी लिस्ट क्लब से गायब है। जोहार क्लब ने जानबूझकर नई लिस्ट बनाकर मैच कराया है। वहीं जोहार क्लब मुनस्यारी के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया जोहार खेलोत्सव पूरे मानकों एवं नियमों के साथ पारदर्शी तरीके से कराए जा रहे हैं। देहरादून की टीम के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज आएंगे मुनस्यारी
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय भ्रमण पर बुधवार को मुनस्यारी आएंगे। वह सुबह 11 बजे मुनस्यारी हैलीपेड पर पहुंचकर जोहार क्लब की ओर से आयोजित 67वें वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:10 बजे मुनस्यारी हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed