फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four merchants depart from Tibet's Mandi, Tilakot

चार व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट रवाना

Wed, 21 Jun 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 21 Jun 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four merchants depart from Tibet's Mandi, Tilakot
तिब्बत की मंडी तकलाकोट को रवाना होते सीमांत के व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

तिब्बत की मंडी तकलाकोट के लिए चार व्यापारियों का दूसरा जत्था भी बुधवार को लिपुलेख दर्रा पार कर रवाना हो गया। व्यापारी जगदीश गर्ब्याल, उनकी पत्नी अर्चना गर्ब्याल दो सहायकों के साथ बुधवार सुबह तकलाकोट को रवाना हुए। इससे पहले भारत-तिब्बत व्यापारी समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली के नेतृत्व में दस व्यापारियों का पहला जत्था तकलाकोट पहुंच चुका है।

विज्ञापन


तहसील कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीएस कुटियाल ने बताया कि तिब्बत को गए व्यापारी अपने साथ 2 लाख 24 हजार 820 रुपये मूल्य का सामान ले गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 216 व्यापारी और उनके सहायक व्यापार परमिट प्राप्त कर चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार परमिट लेने वाले सभी व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट जरूर जाएंगे। प्रशासन के पास 265 परमिट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने इस बार व्यापारियों को 31 अक्तूबर तक का परमिट जारी किया है। गत वर्ष तक व्यापारियों को 30 सितंबर तक के लिए ही परमिट मिलते थे। व्यापारियों के आग्रह पर जिला प्रशासन 15-15 दिन कर व्यापार की अवधि बढ़ाता था। इस बार व्यापारियों के सामने इस तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इस बीच व्यापारियों का अगला जत्था भी तकलाकोट जाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक कुछ व्यापारी तिब्बत की मंडी के लिए रवाना होंगे। उधर, गुंजी में कस्टम कार्यालय और स्टेट बैंक की शाखा खुल जाने से व्यापारियों को काफी मदद मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed