फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four families in danger shift to school

Pithoragarh News: खतरे की जद में आए चार परिवार स्कूल में शिफ्ट

Fri, 28 Jun 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 28 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four families in danger shift to school
मुनस्यारी के प्राथमिक विद्यालय देवीबगड़ में स्कूल में ​शिफ्ट किए गए परिवार। संवाद
पिथौरागढ़/चंपावत। मानसून के दस्तक देते ही आपदा के देवर दिखने शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मलबा आने से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग आठ घंटे बंद रहा। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के वल्थी गांव में भूस्खलन के खतरे की जद में आए चार परिवारों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में तमाम इलाकों में मलबा आने और जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित रहा। प्रशासन की ओर से अभी तक आपदा राहत के कार्य शुरू नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी क्षेत्र में हुई बारिश से भूस्खलन के कारण वल्थी गांव के चार परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए चारों परिवारों को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। मुनस्यारी में हुई बारिश से ग्राम सभा वल्थी के देवीबगड़ तोक में पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे हैं। भूस्खलन होने पर पेड़ गिरने की आशंका बनी हुई है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देश पर त्रिभुवन राम, पप्पू राम, वीर राम और सुरेश राम के परिवारों को प्राथमिक विद्यालय देवीबगड़ में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रभावित स्थल का धारचूला के तहसीलदार, राजस्व उप निरीक्षक, सिंचाई विभाग के अभियंता आदि ने भी निरीक्षण किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर बलवंत सिंह, विपिन जोशी, प्रधान प्रतिनिधि वल्थी कैलाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

टनकपुर में भारी बारिश से बाटना गाड़ और किरौड़ा नाला उफान पर रहे। इससे मां पूर्णागिरि मार्ग बाटनागाड़ से आगे आठ घंटे बंद रहा। दोपहर बाद यातायात सुचारु हो सका। बाटना गाड़़ में जेसीबी मशीन निरंतर मलबा हटाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 6:45 बजे पहाड़ और क्षेत्र में बरसात से बाटना गाड़ में पानी के साथ भारी मलबा आ गया। इससे मां पूर्णागिरि मार्ग में यातायात पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद पानी कुछ कम होते ही लोनिवि की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी। राजस्व विभाग के अनुसार पूर्णागिरि मार्ग पर ही किरौड़ा नाला सुबह सात बजे उफान गया। तहसीलदार जगदीश गिरि ने बताया कि मां पूर्णागिरि मार्ग में किरौड़ा और बाटना गाड़ के उफनाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, मलबा हटाने के लिए निरंतर मार्ग खुलवाने के लिए जेसीबी लगी है। बरसात की स्थिति पर निरंतर निगाह रखी जा रही है।
पिथौरागढ़ की तहसीलों में हुई वर्षा सूचना:
पिथौरागढ़- 1.00 मिमी
गंगोलीहाट- 0.5मिमी
बेड़ीनाग - 2.6 मिमी
धारचूला- 37.40मिमी
मुनस्यारी- 3.40 मिमी
थल- 1.0 मिमी
रोडवेज वर्कशाप में भरा पानी, सीबी से पानी निकासी कराई
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। झमाझम बरसात से जगह-जगह जल भराव हो गया। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर में रोडवेज वर्कशाप परिसर में दो-दो फुट तक पानी भर गया। इससे वर्कशाप में कार्य प्रभावित होने लगा। प्रशासन की टीम ने जेसीबी से पानी निकासी कराई, लेकिन जल भराव का क्रम जारी रहा। बिचई में सुबह जल भराव हुआ।
शुक्रवार की सुबह बारिश होते ही रोडवेज वर्कशाप परिसर में पानी भर गया। पानी की निकासी न होने से कार्य प्रभावित हो गया। एआरएम नरेंद्र गौतम, तहसीलदार जगदीश गिरि, पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने निरीक्षण किया। इसके बाद पालिका की ओर से जेसीबी से पिथौरागढ़ रोड पर पानी निकासी के लिए नाली खुलवाई गई। बिचई गांव में सुबह के समय जल भराव से दिक्कत आई। बीडीसी सदस्य अशोक पाल ने सीएम कैंप कार्यालय और सिंचाई विभाग को अवगत कराया। बीडीसी सदस्य पाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सिंचाई विभाग एसडीओ आरके यादव ने जल भराव का जायजा लेकर जेसीबी से पानी निकासी कराई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने जल भराव को देखते हए कैंप कार्यालय की टीम को सक्रिय कर दिया। शुक्रवार को टीम ने भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के साथ ज्ञानखेड़ा आदि क्षेत्र में जल भराव का जायजा लिया। इस बीच प्रभावित लोगों से संपर्क किया और जानकारी ली। कैंप आफिस के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि जल भराव का समाधान किया जा रहा है।
चंपावत मुख्यालय के शांत बाजार स्थित कूड़ेदानों के नीचे जल भराव हो रहा है। इससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। पालिका के ईओ एके वर्मा ने बताया कि पालिका की ओर से कूड़ादान और उसके आस-पास सफाई के निर्देश दिए गए हैं। नगर खटकना पुल पर जलभराव से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बनबसा में यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शरदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की प्रातः आठ बजे से शुक्रवार की प्रातः आठ बजे तक बनबसा क्षेत्र में 73 मि.मी. बारिश हुई। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 24771 क्यूसेक पहुंच गया। जबकि प्रातः आठ बजे बनबसा में नदी का जलस्तर 15545 क्यूसेक था।
धान की रोपाई के लिए वरदान हुई बारिश

बनबसा (चंपावत)। मूसलाधार बारिश से जहां आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया वहीं किसानों के लिए बारिश वरदान बनी। बारिश का लाभ उठा किसान खेतों में धान की फसल की रोपाई में जुट गए।

फागपुर, भजनपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरिया, मीना बाजार, देशी फार्म आदि जगहों पर जगह जगह जल भराव से दिक्कतें पेश आई। वहीं देवीपुरा में जलभराव से कई घरों से लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया। स्ट्रांग फार्म के सचिव युजिन जार्ज, प्रगतिशील किसान हेमेंद्र सिंह रावत,राज्य बागवानी पुरस्कार प्राप्त किसान जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन वीरेंद्र रजवार, मदन सामंत, रमेश जोशी, गजेंद्र सामंत आदि ने बताया कि वर्षा होने से किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। इस वर्षा से किसानों का पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने को डीजल और बिजली के अतिरिक्त खर्च से बचाव हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed