{"_id":"6abe9694ac6b23ff3b09180c","slug":"former-village-head-dies-after-being-hit-by-a-screech-vehicle-in-baluwakot-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147454-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलुवाकोट में स्कूटी की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलुवाकोट में स्कूटी की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत
Thu, 01 Oct 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। बलुवाकोट के छारछुम में स्कूटी की टक्कर से पैदल चल रहे पूर्व प्रधान की मौत हो गई। घटना में स्कूटी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार देर रात 9:30 बजे सेला निवासी छारछुम के पूर्व प्रधान 50 वर्षीय जितेंद्र सिंह सेलाल धारचूला हाईवे पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी धारचूला पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में स्कूटी चालक ग्वालगांव निवासी 19 वर्षीय मुकेश दानू भी घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है। सीओ उमेश मलिक ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पूर्व प्रधान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।