फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former military will play a decisive role in elections

पिथौरागढ़ में पूर्व फौजी चुनाव में निभाएंगे निर्णायक भूमिका

Fri, 03 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Fri, 03 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Former military will play a decisive role in elections
वोटर जागरूकता कार्यक्रम

पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में इस बार भी पूर्व सैनिक निर्णायक भूमिका में रहेंगे और वह किसी दावेदार के भाग्य का फैसला करने में अहम रोल निभा सकते हैं। जिले में 16517 पूर्व सैनिक तथा 7348 वीरांगनाएं है। सभी राजनीतिक दल इस संख्या बल को अपने पक्ष में करने की कोशिश में हैं। चुनाव के समय इस बार भी पूर्व फौजी वोटर नए समीकरणों को तैयार कर देंगे।

विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में पूर्व सैनिकों और सैनिक वीरांगनाओं की कुल संख्या 23865 है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में पूर्व सैनिकों की यह संख्या कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। इस कारण जिले में पूर्व सैनिक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर राजनीतिक दल कोशिश में लगा रहता है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अनुसार जिले में 16517 पूर्व सैनिक तथा 7348 वीरांगनाएं हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में पूर्व फौजी और वीरांगनाएं
अल्मोड़ा- 13800
बागेश्वर-  11236
चंपावत-   4446
नैनीताल-13012
यूएसनगर- 8421

पिथौरागढ़। सेना के रिटायर्ड कर्नल एसपी गुलेरिया ने कहा कि पूर्व सैनिकों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। वह कहते हैं कि वन रैंक वन पेंशन के मामले में कई पूर्व सैनिकों के लिए अन्याय हुआ है। वह तो यहां तक कहते हैं कि सुबेदार की पेंशन केंद्र सरकार के चपरासी की पेंशन से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रैंक वन पेंशन में अफसरों की पेंशन में ही 10 से 12 हजार रुपए तक का अंतर आया है। पेंशन में इस तरह की विसंगति को दूर किया जाना चाहिए। कर्नल गुलेरिया ने कहा कि राज्य सरकार ने अर्धसैनिक बलों के पेंशनरों के भत्तों तथा अन्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर राहत दी है। अन्यथा अर्धसैनिक बलों के पेंशनरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed