फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former district panchayat president Kishan Bhandari started free ambulance service for Didihat Vis

डीडीहाट विस के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने शुरू की निशुल्क एंबुलेंस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Former district panchayat president Kishan Bhandari started free ambulance service for Didihat Vis
पिथौरागढ़ । पूर्व जिला पंचायत पंचायत किशन भंडारी ने डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की है। लोगों ने इस कोविड महामारी में एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए उनका आभार प्रकट किया है। उन्होंने पेयजल संकट से जूझ रहे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने का बीड़ा भी उठाया है।
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी का कहना है कि महामारी के दौरान आपातकालीन 108 वाहनों में रोगियों का दबाव बढ़ा है। कई बार तीमारदारों को रोगियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाती है। जिससे काफी दिक्कतें होती हैं। उनका कहना है कि ये एंबुलेंस रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाएगी। इसके बाद उपचार कराकर रोगियों को वापस घर तक छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस प्रदेश के किसी भी अस्पताल में रोगियों को पहुंचाना होगा तो वहां तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इससे कोविड रोगियों को अस्पताल तक भी पहुंचाया जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए डॉक्टर, फार्मासिस्ट और ड्राइवर की व्यवस्था करनी होगी। क्योंकि कोविड रोगियों को विशेष निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाकी सामान्य मरीज, प्रसव आदि की समस्या के लिए एंबुलेंस में स्टाफ मौजूद है। लोगों ने किशन भंडारी के प्रयासों की सराहना की है। किशन भंडारी पेयजल संकट से जूझ रहे डीडीहाट विधानसभा में लोगों को अपने वाहनों से निशुल्क पेयजल भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा वे अपने निजी संसाधनों से लोगों को निशुल्क सैनिटाइजर, मास्क भी बांट रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो विवरण-27पीटीएच11पी- किशन भंडारी।
फोटो विवरण-27पीटीएच12 पी- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed