फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest fire reached the population and college

Pithoragarh News: आबादी और कॉलेज तक पहुंची जंगल की आग

Mon, 29 Apr 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Forest fire reached the population and college
गणाई गंगोली के जंगल में धधकी आग। संवाद
पिथौरागढ़/थल/गणाई गंगोली। जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। कई स्थानों पर आग गांवों तक पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। गणाई में जीआईसी परिसर तक पहुंची आग को शिक्षकों और बच्चों ने बुझाया।
विज्ञापन

गंगोलीहाट, गणाईगंगोली तहसील के अंतर्गत ग्रामसभा बासीखेत, वड्यूड़ा, देवराड़ी पंत और पासदेव के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज गांधीनगर के निकट आग पहुंच गई। रविवार रात आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सिलोनी गांव के नासूल तोक में जंगल की आग से दो मकानों को खतरे की सूचना मिली।
विज्ञापन


प्रभारी अग्निशमन नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर यूनिट की टीम सिलोनी गांव के नासूल तोक पहुंची। जहां पर खिलानंद जोशी और देवेंद्र जोशी के मकान में आग लगी थी। तत्काल फायर यूनिट ने एमएफई से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। इसके बावजूद मकान की छत सहित अन्य सामान जल गया। सोमवार को पिथौरागढ़ के नजदीकी धारी धमौड़ गांव के जंगलों में आग लग गई। डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि लोगों से वनों की आग पर नियंत्रण के लिए सहयोग की अपील की गई है। वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धधक रहे हैं थल क्षेत्र के जंगल

थल। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए हजेती वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वनों के लिए डिवीजन के तहत वन विभाग और संबंधित क्षेत्र के थाने की पुलिस टीम, ग्राम विकास अधिकारी, वन पंचायत सरपंच सहित 10 विभागों की संयुक्त टीम का गठन किया है, लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के चार दिन बाद भी गठित टीम सड़क किनारे लगी आग की बुझाने में नाकाम साबित हो रही है। संवाद

चंपावत में भी धू-धू कर जल रहे हैं जंगल
बीते ढाई माह में आग लगने की 52 घटनाओं में 51 हेक्टेयर से अधिक जंगल हुआ राख
संवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। जिले भर में बीते ढाई माह में 52 आग की घटनाओं में 51.24 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। वन विभाग की ओर से लगातार आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आग की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही हैं।

सोमवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग की घटनाएं देखने को मिली। आग लगने से क्षेत्र में धुंआ फैला हुआ है। अब जंगलों की आग गांव की ओर भी बढ़ने लगी है। जिले के पाटी ब्लॉक में दो आवासीय मकान भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि वन विभाग की ओर से फायर सीजन से निपटने के लिए पूरे प्रयास किए गए हैं। इसमें 216 फायर वाचर और 170 वन कर्मी सहित होमगार्ड के जवान भी लगाए गए हैं। अभी तक विभाग की ओर से 11 नामजद लोगों के साथ कुल 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आग बुझाने में छह वनकर्मी भी घायल हो गए हैं। रीठासाहिब में जंगलों की आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। रविवार रात परेवा, रीठा साहिब, गोलदाड़ा, बिनवाल गांव के क्षेत्र में अराजक तत्वों ने आग लगी दी।
तड़ाग का जंगल भी जला

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट मोटर मार्ग में तड़ाग के जंगलों में आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। सोमवार की सुबह अराजक तत्वों ने सड़क किनारे आग लगा दी।

चीड़ का जंगल होने से हवा के साथ आग ने भयानक रूप ले लिया है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को वन कर्मी नंदा बल्लभ के नेतृत्व में वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों आग बुझाने में जुटे समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग बुझाने में झुमाधुरी महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी, हिमांशु विश्वकर्मा, सागर विश्वकर्मा, अनीस, भास्कर, मंजू, जानकी पांडेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed