फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Department officials and a scientist spent the day in Babrinagar with a cage, but the large monkey remained elusive

Pithoragarh News: बृजनगर में दिन भर पिजड़ा लेकर वन कर्मी तैनात रहे, नहीं फंसे बंदर

Sun, 11 Oct 2026 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Forest Department officials and a scientist spent the day in Babrinagar with a cage, but the large monkey remained elusive
टनकपुर (चंपावत)। हाईवे पर स्थित दूरस्थ बृजनगर-सूखीढांग क्षेत्र में बंदरों का हुड़दंग लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों पर मंडराते खतरे को देखते हुए वन विभाग की टीम ने रविवार को क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया हालांकि दिनभर चले प्रयासों के बावजूद शाम तक कोई भी बंदर पिंजरे में नहीं फंस सका। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंदरों को पकड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और प्रमुख नागरिकों ने क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से जुड़ी समस्या को उठाया था। रविवार सुबह बूम वन रेंज की टीम, वन दरोगा चंद्र कुंवर बिष्ट के नेतृत्व में आमखरक बीट के बृजनगर सूखीढांग बाजार पहुंची। टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर विशेष अभियान चलाया। रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि देर शाम तक सफलता नहीं मिली है लेकिन टीम मौके पर तैनात है और धरपकड़ का कार्य निरंतर जारी रहेगा। टीम के साथ कमल किशोर, फकीर सिंह, मयंक और शंकर जोशी सहित कई स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed