फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forcibly picked up the elderly fasting

बुजुर्ग अनशनकारी को जबरन उठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Forcibly picked up the elderly fasting
बुर्जुग आमरण अनशनकारी गणेश कन्याल कों अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला बनाने की मांग को लेकर पांच दिनों से आमरण अनशन में बैठे 71 वर्षीय गणेश कन्याल को पुलिस ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया है। सात दिनों से आंदोलन में बैठे दूसरे आमरण अनशनकारी पंकज खड़ायत को पुलिस उठाने में नाकाम रही।
विज्ञापन

जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक अक्तूबर से रामलीला मैदान में चल रहे आमरण अनशन में पांच दिन पूर्व बैठे 71 साल के गणेश कन्याल के स्वास्थ्य में गिरावट और बुखार की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनसे अनशन समाप्त करने को कह रही थी। इस पर बुधवार को दोपहर एक बजे अनशन स्थल पुलिस ने गणेश कन्याल को जबरन उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया है। गणेश कन्याल के अस्पताल पहुंचते ही युवा अनशनकारी योगेश कन्याल अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से डीडीहाट पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी ने डीडीहाट जिले की पैरवी करते हुए कहा कि डीडीहाट जिला सीमांत के लोगों की पहली पसंद है। सरकार को बिना देर करे डीडीहाट को सीमांत तहसीलों का जिला बना देना चाहिए। धारचूला और जौलजीबी से जिला आंदोलन को समर्थन देने डीडीहाट पहुंचे नंदा बिष्ट व शंकुतला दताल ने आमरण अनशनकारियों को माला पहनाकर जिले के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन स्थल पहुंचकर समर्थ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed